rahul gandhi indore visit
नमन मिश्रा की रिपोर्ट
इंदौर: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिपक्ष के नेता माननीय श्री राहुल गांधी जी आगामी 17 जनवरी 2026 को इंदौर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे इंदौर के भागीरथपुरा पहुँचकर दूषित पेयजल से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे तथा उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनेंगे। इसके पश्चात श्री गांधी इंदौर के कांग्रेस पार्षदों के साथ विस्तृत चर्चा भी करेंगे।
डॉ. कामले ने आगे बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार, दिनांक 17 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला स्तर पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह उपवास दूषित पेयजल से हुई जनहानि, प्रशासनिक लापरवाही एवं भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।
कांग्रेस का प्रदेशव्यापी विरोध
डॉ. कामले ने स्पष्ट किया कि इस उपवास एवं जनसंघर्ष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कानूनी अधिकारों की रक्षा, श्रमिकों को उनके वैधानिक अधिकार दिलाना, इंदौर के भागीरथपूरा क्षेत्र में जहरीला पानी पीने से हुई मौतों के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा प्रदेशभर में लगातार गिरती पेयजल गुणवत्ता के मुद्दे पर भाजपा सरकार की जवाबदेही तय करना है।
उन्होंने बताया कि उपवास कार्यक्रम के दौरान माननीय श्री राहुल गांधी जी के संबोधन का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) सभी जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा, जिसकी समुचित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
– मीडिया विभागमध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी
