2 thoughts on “AK-47 की गूँज और मसीहा का अंत | समस्तीपुर का काला दिन 2006

  1. अखिलेश राय अच्छा था या बुरा, इस पर आज भी बहस जारी है। लेकिन एक बात सर्वमान्य है कि गरीब और सताए हुए लोग आज भी उनकी मृत्यु का शोक मनाते हैं। कुछ लोग उनकी निंदा करते हैं की वह एक अपराधी था ,कुछ लोगों का कहना था कि वह अच्छे लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करता था और बुरे लोगों के साथ बुरा।
    कुछ ऐसे बुजुर्गों से भी मिला हूँ जो यह बताते हुए रोने लगते हैं कि अखिलेश राय के मौत के बाद उनक सहारा टूट गया। जब अखिलेश राय जीवित थे, तब उन्हें भोजन, बच्चों की शिक्षा या चिकित्सा सहायता की चिंता नहीं थी।

    चाहे अच्छा हो या बुरा, यह हमेशा से ही बहस का विषय रहा है और रहेगा, लेकिन अखिलेश राय एक ऐसे व्यक्ति थे जिनका नाम समस्तीपुर के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा।

    मेरी निजी राय – अगर अखिलेश राय इतना कुख्यात व्यक्ति था तो फिर लाखों की संख्या में लोग उसके अंतिम संस्कार में क्यों शामिल हुए?

    कर्पुरी ठाकुर की मृत्यु के बाद समस्तीपुर में किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में इतनी भारी भीड़ कभी नहीं देखी गई। अखिलेश राय का अंतिम संस्कार इस बात का प्रमाण था कि वे एक कुख्यात व्यक्तित्व से कहीं बढ़कर थे।

    1. आपकी बात और भावनाओं का सम्मान करता हूँ।
      अखिलेश राय को लेकर समाज में दो राय रही हैं और यही वजह है कि वे आज भी चर्चा का विषय हैं। मेरा उद्देश्य किसी को महिमामंडित करना या दोषी ठहराना नहीं, बल्कि उस सामाजिक सच्चाई को सामने लाना है जिसे लोग जीते रहे हैं।

      इतिहास गवाह है कि कई व्यक्तित्व ऐसे रहे हैं जिन्हें सत्ता और कानून एक नजर से देखता है, जबकि समाज का एक बड़ा तबका उन्हें अपने अनुभवों से परखता है। अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत है कि बहुत से लोगों के लिए वे केवल “कुख्यात” नहीं, बल्कि एक सहारा भी थे।

      मेरी कोशिश यही है कि समस्तीपुर की जमीन से जुड़े ऐसे चरित्रों को एकतरफा नहीं, बल्कि समाज की नज़र से समझा जाए।
      बहस होनी चाहिए, लेकिन तथ्यों और संवेदनाओं के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *